Ranji Trophy Final : मध्य प्रदेश को 162 रन की लीड, मुंबई को चमत्कार की जरूरत

By: Jun 26th, 2022 12:12 am

बंगलूर। मध्य प्रदेश की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने के काफी करीब पहुंच गई है। टीम ने यश दुबे (133), शुभम शर्मा (116) और रजत पाटीदार (122) के शतकों की मदद से अपनी पहली पारी में 536 रन बनाए। इस तरह एमपी को पहली पारी के आधार पर 162 रन की बढ़त मिली।

जवाब में मुंबई ने चौथे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट खोकर 113 रन बनाए थे। अरमान जाफर 30 और सुवेद पाटकर 9 रन बनाकर नाबाद हैं। मुंबई अब भी 49 रन पीछे है। मैच में एक दिन का ही खेल बचा है और स्पष्ट परिणाम आने की संभावना काफी कम है। अगर ऐसा होता है, तो मध्य प्रदेश की टीम पहली बार रणजी चैंपियन बन जाएगी। नियमों के मुताबिक, अगर फाइनल का स्पष्ट नतीजा सामने नहीं आता है, तो फिर पहली पारी के आधार पर चैंपियन का फैसला होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App