राज्यसभा चुनाव में भाजपा को झटका, राजस्थान में कांग्रेस तीनों सीटें जीती, सुभाष चंद्रा हारे

By: Jun 11th, 2022 12:06 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

राज्यसभा की 16 सीटों के लिए हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुई वोटिंग में कांग्रेस ने विपक्षी दल भाजपा को जोर का झटका दे दिया। कांग्रेस में सेंध लगाने की कोशिश में सुभाष चंद्रा को समर्थन दे रही भगवा पार्टी में ही क्रॉस वोटिंग हो गई और राजस्थान में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला और प्रमोद तिवारी की राज्यसभा चुनाव में जीत हो गई है। सुरजेवाला को 43, वासनिक को 42 और तिवारी को 41 वोट मिले।

भाजपा के घनश्याम तिवाड़ी को 43 वोट मिले। निर्दलीय सुभाष चंद्रा को 30 वोट मिले। दरअसल, राजस्थान के धौलपुर से भाजपा विधायक शोभारानी कुशवाह ने कांग्रेस को वोट दे दिया। इसके बाद शोभारानी कुशवाहा को भाजपा से निलंबित कर दिया गया। उधर, कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस से जयराम रमेश और भाजपा से निर्मला सीतारमण, जग्गेश चुनाव जीत गए हैं। उधर, महाराष्ट्र और हरियाणा में खबर लिखे जाने तक चुनाव परिणाम अटका हुआ था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App