श्रीआनंदपुर साहिब में अग्रिपथ पर हंगामा, किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

By: Jun 25th, 2022 12:07 am

तहसील कांप्लेेक्स के बाहर किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

निजी संवाददाता — श्रीआनंदपुर साहिब

शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बुलावे पर अलग-अलग सियासी आगुओं की हिमायत के साथ केंद्र सरकार की अर्थी फंूकी और राष्ट्रपति के नाम पर मांग पत्र भेजा। बड़ी गिनती में स्थानीय बस स्टैंड पर किसान-मजदूर रोष प्रदर्शन करते हुए और फिर स्टेट हाई-वे मार्ग, कलगीधर मारकीट, गोल मार्केट, कचहरी रोड से पैदल मार्च करते हुए उपमंडल मजिस्ट्रेट दफ्तर के आगे रोष प्रदर्शन किया। इस मौके आगुओं ने कहा केंद्र की मोदी सरकार आर्मी में बड़े स्तर पर तबदीली कर रही है। यह लोगों के लिए और नौजवानों के लिए घातक है। चार साल की भर्ती के बाद नौजवानों को बिना कोई लाभ दिए घर भेज देना बहुत ही मंदभागा है। मोदी सरकार ने सत्ता संभालने से पहले हर साल लोगों को रोजगार देने का वादा किया था और हकीकत यह है करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है और रोजगार तो देना एक तरफ देश के सभी निजी आदारों को बेच दिया गया है।

आर्मी की भर्ती को भी ठेके पर दी जा रहा है। उन्होंने ने कहा केंद्र सरकार के इस नोटिफिकेशन को रद्द किया जाए। सेना में पहले की तरह भर्ती की जाए, जिन नौजवानों के टेस्ट हो चुके हैं, उन्हें भर्ती किया जाए। इस मौके पर नौजवान बड़ी गिनती में शामिल हुए। देश में बेरोजगारी हल करने के लिए सार्थक कदम उठाए जाएं। इस मौके पर सुरजीत सिंह ढेर, मनजिंद्र सिंह बराड़, सेठी शर्मा, दविंद्र नंगली, जत्थेदार राम सिंह, संदीप सिंह कलोता, सोहन सिंह बंगा, रामपाल, निर्मल सिंह, सुमन, कुलदीप सिंह , नितिन नंदा, बृजेंद्र सिंह गोंड, तरलोचन सिंह, जय किशन मैहदली, मास्टर हरजीत सिह अचिंत, जसपाल सिंह, धर्म सिंह निककुवाल, गुलजार सिंह नंगली, गुरनाम सिंह ट्रेड यूनियन, जसविंद्र सिंह, अमित कुमार, जगरूप सिंह, तेलू राम, दर्शन सिंह, खुशाल सिंह, मनप्रीत सिंह प्रिंस, जयमल सिंह भड़ी, बल्लम सिंह अटवाल, इंद्रजीत सिंह फौजी, प्रेम सिंह अटवाल, सोहनलाल, अमरजीत सिंह संधू, गुरबख्श सिंह, सग्राई भी हाजिर थे। रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों-मजदूरों ने मांग पत्र सुपरिंटेंडेंट अमरीक सिंह को सौंपा तहसील कांप्लेक्स में मोदी सरकार की अर्थी फंूकी और रोष मुजाहरा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App