कांग्रेस नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत

By: Jul 30th, 2022 12:02 am

चंडीगढ़,  जुलाई (ब्यूरो)

कांग्रेस के सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू के बारे में अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किए जाने पर चंडीगढ़ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज सेक्टर 17 के पुलिस स्टेशन पहुंचकर सांसद अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने हेतु शिकायत दी है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता सेक्टर 17 स्थित पुलिस स्टेशन पहुंचे व भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी व चंद्रशेखर की तरफ से अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ पुलिस में लिखित में शिकायत कर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि हम भारत के नागरिक हैं और राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है।

हम लोकसभा में कांग्रेस के नेता द्वारा द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के बारे में इस्तेमाल किए गए शब्द से आहत, व्यथित हैं। उन्होंने माननीय महामहिम राष्ट्रपति को राष्ट्रपत्नी के रूप में संबोधित किया था, जो न केवल भारत के राष्ट्रपति के खिलाफ एक अपमानजनक शब्द है, बल्कि उन्होंने देश के नागरिकों की भावनाओं को आहत किया है और इस शब्द का इस्तेमाल किया है। अधीर रंजन ने जानबूझकर और सोची समझी नीति के तहत महामहिम राष्ट्रपति को बदनाम करने, देश की छवि को खराब करने की कोशिश की है। इस प्रकार, भारत के राष्ट्रपति की कुर्सी को बदनाम करने के लिए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ उपयुक्त दंडात्मक कार्रवाई की आवश्यकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App