ह्यूमन राइट्स अवार्ड विजेताओं की घोषणा, पहली अक्तूबर को ताइवान के राजदूत दिल्ली में करेंगे सम्मानित

By: Jul 30th, 2022 12:06 am

चंडीगढ़ की सबा शर्मा भारत से विनर, पहली अक्तूबर को ताइवान के राजदूत दिल्ली में करेंगे सम्मानित

चंडीगढ़,  जुलाई (मुकेश संगर)

गार्डन ऑफ होप फाउंडेशन (जीओएच) ताइवान की ओर से शुक्रवार को इस वर्ष के 2022 एशियन ह्यूमन राइट्स अवार्ड विजेताओं की घोषणा की गई। चंडीगढ़ के सेक्टर-नौ स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल की बारहवीं कक्षा की छात्रा सबा शर्मा को भारत से विजेता घोषित किया गया। अब, सितंबर के पहले सप्ताह में सबा पहले गार्डन ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित ‘फीमेल रोल मॉडल’ वर्कशॉप में शामिल होंगी और बाद में पहली अक्तूबर, 2022 को भारत में ताइवान के राजदूत नई दिल्ली में ताइपे इकोनॉमिक और कल्चरल सेंटर में उनका सम्मान करेंगे। पूरे एशिया में जीओएच का एशियन गल्र्स कैंपेन भागीदारों को एक साथ आने और लड़कियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान खोजने के लिए आमंत्रित करता है। इसके लिए उन लड़कियों को नॉमिनेट किया जाता है, जो कि अपने समुदायों के प्रति प्रतिबद्धता या सामाजिक समाधान खोजने में रचनात्मकता दिखाते हुए दुनिया भर की लड़कियों के लिए सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।

इस श्रेणी में सबा ने पुरस्कार इसलिए जीता, क्योंकि कार्मल कांवेंट स्कूल की ओर से समर्थित बापूधाम कालोनी स्थित किताबघर में उसने चंडीगढ़ की झुग्गियों में रहने वाली आर्थिक तौर पर वंचित लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए उनके साथ स्वेच्छा से काम किया। किताबघर में सबा अपनी छोटी बहन सना शर्मा के साथ एक श्गल्र्स पार्लियामेंट का प्रबंधन करती हैए जिसमें 55 लड़कियों को पार्लियामेंटेरियंस के रूप में नामित किया गया है। और उन्हें सशक्त बनाने के लिए वह वाद.विवादए रोल.प्लेए नुक्कड़ नाटकों का आयोजन करती हैं। साथ ही उनके लिए कम्प्यूटर और इंग्लिश की कक्षाएं भी लगाती हैं। सबा अपने खाली समय में एक यूट्यूब चैनल ई-गैल भी चलाती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App