हरियाणा एमएलए होस्टल में तीज, महिला स्टाफ ने झूलों सहित लोकगीतों पर जमकर किया नृत्य

By: Jul 28th, 2022 12:06 am

चंडीगढ़, २७ जुलाई (ब्यूरो)

हरियाणा विधानसभा सचिवालय की ओर से बुधवार को चंडीगढ़ के सेक्टर तीन स्थित हरियाणा एमएलए होस्टल परिसर में तीज उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला स्टाफ ने झूलों का आनंद लिया और लोकगीतों पर जमकर नृत्य किया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की धर्मपत्नी बिमला गुप्ता और विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की धर्म पत्नी अंगूरी देवी ने कार्यक्रम में शिरकत कर स्टाफ का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की बेटी रुचि गुप्ता और विस कर्मचारी कमलेश को तीज क्वीन चुना गया। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की धर्म पत्नी बिमला गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज का हमारे समाज में विशिष्ट महत्त्व है। इस दिन महिलाएं तीज की पूजा से पहले सजती हैं। संवरती हैं और 16 श्रंगार करती हैं और भगवान से अखंड सुहाग की कामना करती हैं। अखंड सौभाग्य के लिए किए जाने वाले इस व्रत में महिलाएं मां पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करती हैं। इसमें चूड़ी, सिंदूर, कंगन, मेहंदी, साड़ीए चुनरी आदि शामिल होता है। इन सामग्री को अर्पित करने के साथ ही महिलाएं माता पार्वती से अखंड सौभाग्य का वरदान
मांगती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App