कोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान, तीन साल पहले विरोध प्रदर्शन के चलते हुआ था केस दर्ज

By: Aug 7th, 2022 12:07 am

चंडीगढ़, 6 अगस्त (ब्यूरो)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में पेश हुए। सीएम भगवंत मान के खिलाफ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चंडीगढ़ पुलिस से झड़प मामले में केस चल रहा है। पुलिस के साथ हाथापाई की यह घटना साल 2020 में पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान हुई थी। उस समय पंजाब की कांग्रेस सरकार ने बिजली दरों में बढ़ोतरी की थी। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ स्थित सीएम हाउस का घेराव करने की कोशिश की थी। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ आप नेताओं और कार्यकर्ताओं की झड़प हुई थी और इस झड़प में कई पुलिस वाले व आप कार्यकर्ता भी घायल भी हुए थे।

चंडीगढ़ पुलिस ने भगवंत मान, चीमा सहित कई तत्कालीन विधायक व वर्तमान में मंत्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान जिला अदालत में 10:30 बजे तक पेश हुए। सीएम मान दस बजे ही जिला अदालत में पहुंच गए थे। पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू भी और पूर्व स्पेशल प्रासिक्यूटर प्रथम सेठी भी अदालत में सीएम के साथ मौजूद रहे। कोर्ट की कार्रवाई के बाद सीएम मान को मामले से जुड़ी चार्जशीट की कापी दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App