Mandi News: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आई गाड़ी, ब्यास में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

By: Aug 21st, 2022 5:51 pm

विशाल कुमार, पंडोह

पंडोह। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक बार फिर से पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण बड़ा हादसा हुआ है। पंडोह के साथ लगते जोगणी माता मंदिर के पास एक चलती गाड़ी पर पहाड़ी से पत्थर गिरा और गाड़ी को अपने साथ ब्यास नदी के तट तक ले गया है। गाड़ी के टुकड़े-टुकड़े हो गए हैं। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। गाड़ी में कितने लोग सवार थे, इसका कुछ पता नहीं चला है। बाकी लोगों की भी तलाश की जा रही है। बड़ी मुशिकल से पुलिस ने मृतक के शव को ब्यास किनारे झाडिय़ों से निकाला है।

बताया जा रहा है कि टाटा 407 पर एक दम पहाड़ी से पत्थर आ गिरे और देखते देखते गाड़ी को ब्यास में साथ ले गए। ब्यास किनारे तक पहुंचते पहुंचे गाड़ी परखच्चे उड़ गए। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App