प्रणय जापान ओपन के दूसरे दौर में

By: Aug 31st, 2022 12:02 am

ओसाका। एचएस प्रणय ने अपने प्रतिद्वंदी हांग कांग के एनजी का लॉन्ग एंगस के चोटिल होने के बाद मंगलवार को जापान ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रणय मैच के पहले गेम में 11-10 से आगे चल रहे थे, तभी एनजी चोट के कारण रिटायर हो गए। प्रणय अब दूसरे दौर में पूर्व विश्व चैंपियन ङ्क्षसगापुर के लोह कीन यू का सामना करेंगे। अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम की महिला युगल जोड़ी कोरिया की बैक हा ना और ली यु लिम से 15-21, 09-21 से हारकर बाहर हो गई। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के विजेता लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत और साइना नेहवाल बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। एमआर अर्जुन एवं ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी, त्रिशा जॉली एवं गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी भी बुधवार को ही अपना पहला मैच खेलेगी। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी ङ्क्षसधु के चोटिल होने के कारण साइना नेहवाल महिला एकल में भारत की एकलौती प्रतिनिधि होंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App