लोकसेवा आयोग अध्यक्ष सदस्य आज लेंगे शपथ

By: Aug 26th, 2022 12:01 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो – शिमला

पब्लिक सर्विस कमीशन में हुई नई नियुक्तियों को लेकर शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार सुबह 9:00 बजे राजभवन में होगा। उसके बाद मुख्यमंत्री के पहले से कार्यक्रम तय हैं। शुक्रवार को वह सिरमौर के दो विधानसभा क्षेत्रों रेणुका और शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर जाएंगे। सुबह 9:00 बजे राजभवन में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में पब्लिक सर्विस कमीशन के नए चेयरमैन रामेश्वर सिंह ठाकुर और तीन नए मेंबर राकेश शर्मा, कर्नल राजेश शर्मा और प्रो. नैन सिंह शपथ लेंगे। शपथ से पहले गुरुवार को ही आईपीएस रामेश्वर ठाकुर का सरकारी सेवा से इस्तीफा भी स्वीकार हो गया है। इस शपथ ग्रहण समारोह के बाद लोकसेवा आयोग में एक चेयरमैन और चार मेंबर होंगे। ये पद भरने के बाद अब लोक सेवा आयोग में काम की गति भी तेज होगी। इसके साथ ही कार्मिक विभाग ने इससे पहले चेयरमैन के पद के लिए डा. रचना गुप्ता और मेंबर के पद के लिए डा. ओपी शर्मा को लेकर जारी की गई अधिसूचना को डिनोटिफाई कर दिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App