रितीश राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडग़वासला के लिए चयनित

By: Aug 26th, 2022 12:02 am

निजी संवाददाता — धर्मपुर

मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल की धलारा पंचायत के निचला बहल के रितीश ठाकुर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडग़वासला के लिए चयनित हुए हैं। रितीश ठाकुर ने प्राथमिक शिक्षा बैजनाथ विशुद्धा पाठशाला से की। उसके बाद सैनिक स्कूल सुजानपुर के लिए चयनित हुए। वहां दो वर्ष लगाने के बाद दोबारा विशुद्धा स्कूल बैजनाथ लौट गए। जमा तक की पढ़ाई इसी स्कूल से पूरी की और उसके बाद तीसरे प्रयास में अब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडग़वासला के लिए चयनित हुए है। अति दुर्गम क्षेत्र से संबंध रखने वाले रितीश ठाकुर के दादा अमीचंद संधोल में ढाबा चलाते हंै और दादी निर्मला देवी गृहिणी हंै। रितीश ठाकुर के पिता कश्मीर सिंह भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत हंै और माता पूनम गृहिणी हैं। रितीश ठाकुर के दादा अमींचद का कहना है कि उनका पोता पहले से पढऩे में अव्वल रहा है और हमेशा अपनी कक्षा में सभी बच्चों से पढ़ाई में आगे रहता था। इस मौके पर जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह, बालम राम, कृष्णा, रजत ठाकुर व चंद्रशेखर ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App