शटलर अभिनव स्पेन में दिखाएंगे दमखम

By: Aug 26th, 2022 12:06 am

स्टाफ रिपोर्टर — दौलतपुर चौक

ऊना जिला की गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गांव जोह टिल्ला के अभिनव का चयन भारतीय बैडमिंटन टीम में हुआ है। इससे क्षेत्र में हर्ष की लहर है,साथ ही अभिनव को बधाइयों का तांता लग गया है। अभिनव का चयन स्पेन में होने वाली वल्र्ड जूनियर चैंपियनशिप भारतीय टीम में किया गया है जो कि 24 से 30 अक्तूबर 2022 तक चलेगी। जोह गांव के अभिनव के पिता सुदर्शन ठाकुर रेलवे में ऑडिट ऑफिसर हैं और परिवार सहित जालंधर में रहते हैं और अभिनव का बैडमिंटन के प्रति जनून यहीं से जागा। अभिनव के पिता सुदर्शन ठाकुर 90 के दशक में दौलतपुर चौक कालेज में वालीबाल के खिलाड़ी रहते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर मनवा चुके हैं, जबकि मां सीमा ठाकुर दोआबा खालसा मॉडल स्कूल लाडोवाली रोड जालंधर में टीचर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App