सेक्टर सात में गाड़ी पर गिरा पेड़, हॉर्टिकल्चर विभाग कर्मियों ने मौके पंर पहुंच कर हटाया

By: Aug 10th, 2022 12:06 am

चंडीगढ़,  अगस्त (ब्यूरो)

चंडीगढ़ शहर में पेड़ गिरने की घटनाएं अभी भी जारी है। यह सेक्टर-7 में आज अचानक एक हरा पेड़ दिन के समय अचानक गिरा। गनीमत रही कि इससे कोई जख्मी नहीं हुआ, लेकिन पेड़ के निचे आ जाने से एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना सेक्टर-7 बी में संपर्क सेंटर की पिछली तरफ मेंटिनेंस बूथ के पास हुई। जानकारी मिलते ही हॉर्टिकल्चर विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाने के लिए इसकी कटाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है के नगर निगम के एक एक्सईएन और एसडीओ स्तर के अधिकारी वहां अपनी कर पार्क करके निकले ही थे के यह पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ गिरने से किसी वी तरह के जनि नुक्सान से तो बचाव हो गया लेकिन कार में बुरी तरह से नुकसान हुआ।

बता दें कि महीनाभर पहले कार्मल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर-9 में हेरिटेज पेड़ गिरा था। इसके बाद से शहर में पेड़ गिरने की कई घटनाएं हुईं। हाल ही में सेक्टर-22 में चंडीगढ़ निगम के वार्ड नंबर-17 से पार्षद दमनप्रीत सिंह के घर के बाहर लगा विशाल हरा पेड़ बगीचे में आ गिरा था। उस दौरान पार्षद परिवार सहित हरमंदिर साहिब में माथा टेकने गए हुए थे। मनीमाजरा में एक डिस्पेंसरी में नीम का हरा पेड़ गिर गया था। सेक्टर.22/23 के लाइट पॉइंट पर पेड़ गिरने से रिक्शा चालक घायल हो गया था। हीराक्षी हेरिटेज ट्री हादसे के बाद से शहर में निगम और प्रशासन के पास खतरनाक पेड़ों की सैकड़ों शिकायतें आ रही हैं, जिसके बाद प्रशासन और निगम ने अपने स्तर पर कई पेड़ों की प्रूनिंग भी करवाई थी। वहीं कुछ सूखे पेड़ हटाए भी गए थे। उधर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पेड़ों के मामले से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई लंबित है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App