चंडीगढ़ में युवक की हत्या, सेक्टर-22 में वारदात, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट

By: Aug 22nd, 2022 12:06 am

चंडीगढ़,  अगस्त (ब्यूरो)

चंडीगढ़ में रविवार को दिन दहाड़े सेक्टर-17 व 22 के चौक के पास एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात सेक्टर-22 में होटल सनबीम के सामने वाली मुख्य सडक़ पर हुई। मरने वाले की पहचान सागर के रूप में हुई, जो राम दरबार का रहने वाला था। उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इस हत्या की वजह मामूली झगड़ा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों मुताबक हमलावर सेक्टर-22 की पार्किंग से निकलकर गलत दिशा से होते हुए सडक़ पर पहुंचे थे। वारदात के बाद हमलावर आसानी से फरार हो गए। इस घटना में सागर के दो दोस्त विशाल और नीतिश भी जख़्मी हो गए। दोनों के हाथ में चोट आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राम दरबार निवासी सागर रविवार सुबह गाड़ी में दोस्तों के साथ जा रहा था।

क्राइम ब्रांच ने चार आरोपी किए गिरफ्तार
पुलिस ने सागर के हत्या को लेकर कि गई जांच के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ग्रिफ्तार किये गए आरोपियों के पहचान मोनू जायसवाल (22) व उसके भाई सोनू जायसवाल (24) वर्षएएक्षितिज उम्र (22) तीनों निवासी दीप कंप्लेक्स हल्लो माजरा चंडीगढ़ और सूरज उम्र (22) साल निवासी राम दरबार चंडीगढ़ के तौर पर हुई है। सभी चरों आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार करर आगे की जांच के लिए पुलिस थाना सेक्टर 17 की टीम को सौंप दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App