ऊना में सुबह-सवेरे पेश आया हादसा, तेज रफ्तार कार ने राह चलते युवक को मारी टक्कर, मौत

By: Sep 29th, 2022 11:11 am

ऊना। ऊना जिला में सुबह-सवेरे एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय कुमार (18) निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू दी है।

जानकारी के अनुसार संजय कुमार रोजाना की तरह सुबह मजदूरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान पनोह में सड़क किनारे पैदल जाते हुए संजय को अंब से ऊना की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर आगे जा रही बस से टकरा गई। हादसे में संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल संजय को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। बता दें कि तेज रफ्तार के चलते जिला में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App