वन रक्षकों के 100 पदों पर भर्ती, वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में फैसला

By: Sep 14th, 2022 9:56 pm

स्टाफ रिपोर्टर — धर्मशाला

राज्य वन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक में वन विभाग में 100 पद वन रक्षक, 45 पद कनिष्ठ कार्यालय सहायक आईटी, 21 पद कनिष्ठ आशुलिपिक के पद सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने बुधवार को धौलाधार होटल में राज्य वन निगम के निदेशक मंडल की 212 वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन निगम में कार्यरत दैनिक भोगी तथा अनुबंध कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति चार वर्ष तथा दो वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपरांत नियमित करने का निर्णय लिया गया है।

वन मंत्री ने कहा कि राज्य वन विकास निगम का राजस्व बढ़ाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए गए ताकि राज्य वन विकास निगम की आमदनी में बढोतरी की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य वन विकास निगम तथा वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में निदेशक मंडल के सदस्यों द्वारा राज्य वन विकास निगम की बेहतरी के सुझाव भी दिए गए। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डा पवनेश कुमार ने बैठक का संचालन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App