T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में डेनियल हेल्स ने ली जॉनी बेयरस्टो की जगह

By: Sep 8th, 2022 12:04 am

लंदन। सलामी बल्लेबाज एलेक्जेंडर डेनियल हेल्स को इंग्लैंड की आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप टीम में जॉनी बेयरस्टो के स्थान पर शामिल किया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि पिछले हफ्ते बेयरस्टो के बाईं एड़ी में चोट आने के कारण वह टी20 विश्व कप टीम से बाहर हो गए थे। उनकी जगह अब 33 वर्षीय हेल्स तीन साल बाद इंग्लैंड टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने पिछली बार मार्च 2019 में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया था। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 शृंखला के लिए भी टीम में शामिल किया गया है।

टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड टीम : जॉस बटलर (कप्तान), मोईन अली, हैरी ब्रूक, सैम करन, एलेक्स हेल्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। अतिरिक्त खिलाड़ी : लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App or iOS App