राष्ट्रीय खेलों में नवीन की चांदी, मंडी के गबरू का शानदार प्रदर्शन, कुश्ती में अब तक तीन पदक

By: Oct 3rd, 2022 12:06 am

कार्यालय संवाददाता — हमीरपुर

गुजरात के गांधीनगर में चल रही 36वीं राष्ट्रीय खेलों के तीसरे दिन मंडी के नवीन गुज्जर ने 74 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीता। राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल की झोली में कुश्ती में यह तीसरा पदक है। इससे पहले हिमाचल की सगी बहनों राधा व रानी ने सिल्वर मेडल प्रदेश की झोली में डाले हैं। हिमाचल प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव एवं परशुराम अवार्डी जगदीश चंद ने इसके लिए रजत पदक विजेता नवीन गुज्जर को बधाई दी है। उनके अलावा हिमाचल प्रदेश के कुश्ती कोच जगदीश कुमार, अंकिता ठाकुर, बलवीर ने भी विजेता पहलवान को बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश में पहली बार राष्ट्रीय खेलों में कुश्ती में तीन पदक आए हैं, जो कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App