सर्दियां शुरू होते ही प्रदेश को 13.82 करोड़ की चपत; चंबा जिला में सबसे ज्यादा नुकसान, 146 मौतें

By: Nov 28th, 2022 12:06 am

रोहित शर्मा—शिमला

हिमाचल प्रदेश में सर्दियों का मौसम शुरू होने से पहले ही करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका हैं। इससे पहले जहां मानसून सीजन में हिमाचल प्रदेश को दो हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था, तो वहीं पोस्ट मानसून सीजन में भी नुकसान का दौर जारी हैं। हालांकि अभी सर्दियों का मौसम शुरू होना हैं। सर्दियों के दौरान भी हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ेगा। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक चार अक्तूबर से लेकर अब तक प्रदेश को प्राकृतिक आपदों के कारण 13 करोड़ 82 लाख रुपए का नुकसान हो चुका हैं। प्राकृतिक आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान चंबा जिला को हुआ हैं। कुल्लू जिला में तीन करोड़ 51 लाख रुपए के नुकसान का आंकलन हैं। इसे अलावा बिलासपुर में 48 लाख, कुल्लू म तीन करोड़ 12 लाख, हमीरपुर में 18 लाख, कांगड़ा में 26 लाख, किन्नौर में 89 लाख, लाहुल-स्पीति में 12 लाख, मंडी में एक करोड़ 30 लाख, शिमला में एक करोड़ 54 लाख, सिरमौर में 86, सोलन में 77 और ऊना जिला में 72 लाख रुपए का नुकसान हुआ हैं। (एचडीएम)

दो दिसंबर तक मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में दिसंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 30 नवंबर तक बारिश व बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 नवंबर से दो दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की आशंका है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.0 व ऊना 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दो महीने में 103 ने गंवाई जान

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले दो महीनों में हुए अलग -अलग हादसों में कुल 103 लोगों की मौत हुई हैं। इसमें सबसे ज्यादा मौतें सडक़ हादसों में हुई हैं। सडक़ों में चार अक्तूबर से लेकर अब तक कुल 99 लोगों की मौत हुई हैं। यानी एक दिन में करीब करीब दो लोगों की औसतन मौत हुई हैं। हिमाचल प्रदेश में सडक़ हादसों में हो रही हैं। मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना जिला में सबसे ज्यादा सडक़ हादसें पेश आ रहे हैं।

डूबने से पांच ने तोड़ा दम

पहाडिय़ों व पेड़ों से गिरने के कारण 15 लोगों की मौत हुई हैं। पांच लोगों की मौत डूबने के कारण हुई हैं। एक व्यक्ति की मौत आग लगने से हुई हैं। वहीं, बिजली गर्जने के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में छह लोगों की मौत हुई हैं।

किस जिला में कितनी मौतें

जिला मौतें
बिलासपुर 11
चंबा 06
हमीरपुर 03
कांगड़ा 06
किन्नौर 07
कुल्लू 13

लाहुल 03
मंडी 19
शिमला 22
सिरमौर 21
सोलन 18
ऊना 17
कुल 146


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App