भाजपा नेता संग कार्यकर्ता गिरफ्तार; चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कार्रवाई का विरोध, तोडफ़ोड़ करने पर बढ़ा विवाद

By: Nov 22nd, 2022 12:06 am

चंडीगढ़,  नवंबर (ब्यूरो)

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा सेक्टर 29 में चंडीगढ़ पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार एवं अनुपम कुमार इत्यादि का मकान तोडऩे के लिए हाउसिंग बोर्ड पूरी दलबल के साथ आ पहुंचा। मौके पर नगर भाजपा उपाध्यक्ष देविंद्र सिंह बबला, प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोरा, भाजपा नेता शशिशंकर तिवारी साथ में काफी संख्या में तोडफ़ोड़ का विरोध करने के लिए स्थानीय लोग वंहा पहुंच गए। अधिकारियों से बात करने पर यह फैसला हुआ कि सिर्फ कंटीलीवर ही तोड़ा जाएगा, परंतु इस बात पर सहमति बनने पर भाजपा नेताओं के जाने के बाद आधिकारी अपने वादे से मुकर गए और तोडफ़ोड़ करना शुरू कर दिया।

सूचना मिलने पर इसके विरोध में भाजपा नेता शशिशंकर तिवारी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोरा, समाजसेवी मुस्लिम कमेटी के प्रधान मोहमद सादिक, आशीष वर्मा, बृजमोहन इत्यादि ने स्थानीय लोगों के साथ इसका विरोध किया और हाउसिंग बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए। इस पर इन सभी को स्थानीय पुलिस गिरफ्तार कर इंडस्ट्रियल एरिया थाने ले गई व काफी देर हिरासत में रखने के बाद छोड़ा। इस मौके पर तिवारी व अरोड़ा ने कहा कि प्रशासन को इस पर पॉलिसी बनाना चाहिए ना कि तोडफ़ोड़ करना चाहिए। लोग अपने जीवन भर की मेहनत की कमाई से एक एक ईंट जोड़ कर अपना आशियाना बनाते है, परन्तु प्रशासन तोडफ़ोड़ कर रहा है, जोकि बेहद निंदनीय है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App