बुलेट चोर गैंग का पर्दाफाश, चंडीगढ़ पुलिस ने शातिरों से 22 लाख के 15 वाहन किए बरामद

By: Nov 30th, 2022 12:06 am

चंडीगढ़, २९ नवंबर (ब्यूरो)

चंडीगढ़ पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाइक चोर गैंग के एक आरोपित को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था और पुलिस ने गैंग के दूसरे बदमाश को भी पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपितों के कब्जे से चोरी के कुल 15 बुलेट बाइक बरामद हुई हैए जिनकी कीमत 22 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए दोनों मुलज़म आपस में चचेरे भाई हैं। आरोपितों की पहचान पंजाब फिरोजपुर निवासी 20 वर्षीय अमृतपाल सिंह और तरनतारन के 19 वर्षीय संदर सिंह के तौर पर हुई है। दोनों मिलकर चंडीगढ़ व पंजाब की अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपित संदर सिंह को पहले गिरफ्तार किया था, उसकी निशानदेही पर पुलिस ने आइ बुलेट बाइक भी बरामद किए थे। उससे पूछताछ में आरोपित अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी हुई है। बदमाशों ने यू-ट्यूब पर बुलेट बाइक का लॉक तोडऩे का तरीका सिखाए जिसके बाद वह बाइक चोरी करने लगे। एसएसपी कुलदीप चहल के निर्देशन एसडीपीओ साउथ वेस्ट आइपीएस मृदुल के सुपरविजन में सेक्टर536 थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर की टीम ने आरोपितों को पकड़ा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App