अमरीका के वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग, 10 लोगों के मारे जाने की खबर, कई घायल

By: Nov 23rd, 2022 12:42 pm

वर्जीनिया। अमरीका के वॉलमार्ट स्टोर में सामूहिक गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में 10 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वॉलमार्ट के एक स्टोर में एक बंदूकधारी ने कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हमलाबर को भी मार गिराया है।

घटना को लेकर शहर के अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी राज्य वर्जीनिया के वॉलमार्ट के एक स्टोर में एक बंदूकधारी ने कई लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी है। साथ ही फायरिंग करने वाला शूटर भी मारा गया है। उन्होंने कहा, “चेसापीक पुलिस ने भी सैम के सर्कल पर स्थित वॉलमार्ट स्टोर में फायरिंग की बड़ी घटना की पुष्टि की है।”

एक पुलिस अधिकारी लियो कोसिंस्की ने कहा- हमें वॉलमार्ट के अंदर हमलावर की डेड बॉडी मिली है। एक हफ्ते में होने वाली ये दूसरी मास शूटिंग की घटना है। इसके पहले कोलारोडो के गे क्लब में फायरिंग हुई थी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App