चंडीगढ़ में 2028 तक 24 घंटे पानी की सप्लाई

By: Dec 7th, 2022 12:02 am

चंडीगढ़,  दिसंबर (ब्यूरो)

चंडीगढ़ के वासियों को शहर में 24 घंटे लगातार पीने के पानी की सुविधा 2028 तक प्राप्त होगी। पिछले सात सालों से इस महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर चंडीगढ़ नगर निगम लगा हुआ है। इस प्रोजेक्ट को लेकर अब 16 दिसंबर को निगम और फ्रांस सरकार के एजेंसे फ्रांसेंस डी डेवलपमेंट(्रस्नष्ठ) के बीच अंतिम समझौते पर दस्तखत होंगे। लंबे समय से शहरवासी इस प्रोजेक्ट के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। चंडीगढ़ नगर निगम के मुताबिक वह जनवरी में इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर जारी कर सकते हैं। जिस एजेंसी को यह प्रोजेक्ट शुरू करने का काम दिया जाएगा उसे पांच वर्षों में इसे पूरा करना होगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2028 तक शहर को 24 घंटे पीने का पानी मिल पाएगा। आज से सात वर्ष पहले इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी। चंडीगढ़ के प्रशासक ने बीते वर्ष 14 नवंबर को मनीमाजरा में इस प्रोजेक्ट की आधारशिला भी रखी थी। इसी वर्ष 14 सितंबर को क्रेडिट फैसिलिटी एग्रीमेंट को लेकर केंद्र के इकोनॉमिक अफेयर्स विभाग तथा फ्रेच एजेंसी के बीच दस्तखत हुए थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App