जेईई मेन की पहले सत्र की परीक्षा 24 जनवरी से, इस बार दो सत्रों में आयोजित की जाएगी परीक्षा

By: Dec 15th, 2022 10:37 pm

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन 2023 की तारीखें जारी कर दी हैं। इस बार परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। बता दें, जनवरी सत्र की तारीखें जारी कर दी गई हैं। इस सत्र के लिए आज से लेकर 12 जनवरी 2023 रात 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2023 का आयोजन 13 भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।जनवरी सत्र की अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम की परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा।

पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक। जेईई मेन परीक्षा 2023 में दो पेपर शामिल हैं। पेपर 1 है अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जिसे क्लियर करने के बाद छात्र एनआईटी, आईआईआईटी, अन्य सेंट्रल फंडेड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। वहीं जो उम्मीदवार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें सत्र 2 में जेईई एडवांस्ड क्लियर करना होगा। पेपर 2 बी आर्क और बी प्लानिंग में एडमिशन के लिए आयोजित किया जाता है। बता दें, जेईई मेन 2023 के पहले सत्र में, केवल सत्र 1 दिखाई देगा और उम्मीदवार इसका ऑप्शन चुन सकते हैं। अगले सत्र में, सत्र 2 दिखाई देगा। बता दें, अभा जनवरी सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App