गुरमीत बेदी ने कवि सुरजीत पातर को भेंट की काव्य कृति

By: Dec 22nd, 2022 12:02 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—चंडीगढ़

हिमाचल साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कवि गुरमीत बेदी ने देश के जाने-माने पंजाबी शायर और कवि पद्मश्री सुरजीत पातर को पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में आयोजित एक साहित्यिक कार्यक्रम में अपनी काव्य कृति ‘मेरी ही कोई आकृति’ भेंट की। देश के विख्यात कवि पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी ने इस कविता संग्रह की भूमिका लिखी है और जर्मन कवियत्री रोजविटा ने इसका जर्मनी में भी अनुवाद किया है। इसमें कवि की 65 कविताएं हैं। दिल्ली के भावना प्रकाशन से प्रकाशित गुरमीत बेदी का यह काव्य संग्रह काफी चर्चित रहा है। पद्मश्री सुरजीत पातर ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि गुरमीत बेदी ने साहित्य की विभिन्न विधाओं में सृजन करते हुए एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी हैं और देश के साहित्यिक परिदृश्य में कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार व स्तंभ लेखक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाई है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुरमीत बेदी अपनी कविताओं से भविष्य में भी काव्य जगत को समृद्ध करते रहेंगे। हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत गुरमीत बेदी मारीशस ए कनाडा व बर्लिन में आयोजित वल्र्ड पोएट्री फेस्टिवल में भी भाग ले चुके हैं। हिंदी में लेखन के लिए उन्हें कनाडा में भी पुरस्कृत किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App