मतगणना तक पुलिस जवानों की छुट्टियां रद्द, चुनाव की काउंटिंग के लिए बनाए 59 केंद्र, छह हजार सुरक्षा कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

By: Dec 4th, 2022 12:06 am

प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग के लिए बनाए 59 केंद्र, छह हजार सुरक्षा कर्मचारी संभालेंगे मोर्चा

स्टाफ रिपोर्टर—शिमला

विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रदेश के मतगणना केंद्रों पर पुलिस का पहरा रहेगा। इसके लिए करीब छह हजार जवान तैनात किए जाएंगे। प्रदेश के जिलों में करीब 2800 अतिरिक्त पुलिस जवान जिलों में भेजे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में आठ दिसंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। विधानसभा चुनाव की मतगणना होने तक प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अपने स्टेशन पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों के साथ लगती सीमा पर 108 बैरियरों एवं एंट्री प्वाइंट्स को भी सील किया जाएगा। मतगणना के दिन इन सभी स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा है। 108 बैरियरों एवं एंट्री प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं, जिन के माध्यम से आने-जाने वाले लोगों एवं वाहनों पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश द्वारा पडोसी राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को अर्धशासकीय पत्र लिख कर उनसे एंट्री प्वाइंट पर और अधिक पुलिस बल तैनात करने के साथ सील करने का आग्रह किया गया है।

2800 अतिरिक्त जवान
आठ दिसंबर को मतगणना के दिन तक वेयर हाउस में ट्रिप्पल लेयर की सुरक्षा रहेगी। प्रदेश में ईवीएम के लिए बनाए गए 68 वेयर हाउस की पहले घेरे की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में केंद्रीय सुरक्षा बल की 26 कंपनियां तैनात की गई हैं। वेयर हाउस के सुरक्षा में तैनात आईआरबीएन के पुलिस जवानों और जिला पुलिस के अलावा करीब 2800 अतिरिक्त जवान मतगणना के लिए प्रदेश के जिलों में तैनात किए जाएंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App