पानीपत रैली का दिया निमंत्रण, भारत जोड़ो यात्रा की मीटिंग में पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा-चौधरी उदयभान

By: Dec 31st, 2022 12:06 am

चंडीगढ़,  दिसंबर (संजय अरोड़ा)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर हरियाणा कांग्रेस लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। यात्रा और पानीपत रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेता हरियाणा भर में कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने भिवानी में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक ली। सभी कार्यकर्ताओं को भारत जोड़ो यात्रा व पानीपत रैली के लिए निमंत्रण दिया गया। साथ ही यात्रा की व्यवस्थाओं और इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोडऩे के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई। उदयभान ने बताया कि हरियाणा में यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत 5 जनवरी से होने जा रही है। उत्तर प्रदेश के बाद से सनौली;पानीपतद्ध से यात्रा एकबार फिर हरियाणा में दाखिल होगी।

छह जनवरी को पानीपत में बड़ी जनसभा होगी। सरत जनवरी को यात्रा करनाल और 8 को कुरुक्षेत्र में पहुंचेगी। 10 तारीख को ब्रेक डे रहेगा। इसके बाद 11 तारीख को यात्रा अंबाला से पंजाब में दाखिल हो जाएगी। हुड्डा ने बताया कि यात्रा राजनीतिक उदेश्यों की पूर्ति के लिए नहीं की जा रही। बल्कि इसका मकसद बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाना है। यात्रा जात-पात व धर्म के नाम पर हो रही बंटवारे की राजनीति के खिलाफ एक जनजागरण अभियान है। भिवानी में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौधरी उदयभान पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन द्वारा पे-ग्रेड समेत कई मुद्दों पर को लेकर दिए जा रहे धरने पर भी पहुंचे। इसके अलावा वो दिव्यांग और बर्खास्त पीटीआई से भी मिले। दोनों नेताओं ने आंदोलनकारियों की मांगों के समर्थन का ऐलान किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App