हिमाचल भवन में जीत का जश्न; चंडीगढ़ में कांग्रेस कार्यकताओं का ढोल की थाप पर डांस, मिठाइयां बांटीं

By: Dec 9th, 2022 12:06 am

चंडीगढ़,  दिसंबर (मुकेश संगर)

चंडीगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हिमाचल भवन में हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। कांग्रेसियों ने ढोल की थाप पर डांस किया, जीत के उल्लास में नारे लगाए और मिठाइयां बांटी। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश में चुनावों के दौरान पार्टी के लिए प्रचार करने चंडीगढ़ से वहां गए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष एचएस लक्की ने उम्मीद जताई कि पार्टी को हिमाचल प्रदेश की पवित्र भूमि से अपनी जीत का रास्ता मिल गया है और उसका विजय रथ देवभूमि हिमाचल से चल कर पूरे देश में दौड़ेगा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं डीडी जिंदल और हरफूल चंद कल्याण ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोगों ने दिखा दिया है कि भाजपा के धन बल और भेदभावपूर्ण सरकारी मशीनरी को आसानी से हराया जा सकता है।

देश में सांप्रदायिक सदभाव, आपसी भाईचारे और बहुलवाद को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश पूरे देश को रास्ता दिखाएगा। इस अवसर पर पार्षद गुरप्रीत गबी, जसबीर सिंह बंटी और सचिन गालव एवं कांग्रेसी नेता विनोद शर्मा, अच्छे लाल गौड़ अनवार-उल-हक, दिलावर सिंह, राजीव मौदगिल, दीपा दुबे, गुरचरण सिंह, विक्रम चोपड़ा, प्रवीण नारंग, मनोज गर्ग, धर्मवीर, अमरजीत गुजराल, ममता, बीरेंद्र राय और अनीता शर्मा शामिल थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App