जीत से बढ़ेगा कार्यकर्ताओं का जोश

By: Dec 9th, 2022 12:02 am

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत से गदगद

चंडीगढ़, ८ दिसंबर (ब्यूरो)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने हिमाचल प्रदेश में पार्टी की जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह पूरे देश और खासकर पड़ोसी राज्य पंजाब के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है। इस दौरान वडि़ंग ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी द्वारा एक बार फिर से एक-दूसरे की मदद करने के इतिहास को आगे बढ़ाया गया है। इनके द्वारा खेला गया फिक्स मैच सबके सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले दिन से कोई शक नहीं था कि आप गुजरात में भाजपा के मदद का कार्य कर रही है और यह अब सबके सामने आ चुका है। जबकि हिमाचल में आप का कोई आधार नहीं है और कांग्रेस ने आसानी से भाजपा को खुड्डे लाइन लगा दिया। हालांकि इन नतीजों में एक बड़ी बात यह सामने आई है कि आप का गुब्बारा फूट चुका है, जिस बात की संभावना जताई जा रही थी और लोगों ने पंजाब के खजाने पर बोझ डालकर किए गए झूठे और फर्जी प्रचार को समझ लिया है।

वडि़ंग, जिन्होंने सरगर्मी के साथ हिमाचल में प्रचार किया था, ने इस जीत को पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ मनाते हुए कहा कि यह जीत पंजाब के कार्यकर्ताओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिन्होंने वहां (हिमाचल प्रदेश में) सख्त मेहनत की थी व अब नगर निगम चुनाव से पहले खुद को और अधिक उत्साहित महसूस कर रहे हैं। यह कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला था, क्योंकि दोनों पार्टियां राज्य में जीत चुकी हैं व उन्हें भरोसा है कि पार्टी ;कांग्रेसद्ध अन्य राज्यों में होने वाले आगामी चुनावों में अपने अनुपात में और सुधार करेगी। वडि़ंग ने उम्मीद जाहिर की है कि यह कांग्रेस के लिए एक नई शुरुआत बनेगी और हिमाचल के नतीजे अगले साल होने वाले कई विधानसभाओं के चुनावों व 2024 के आम चुनावों के लिए मार्ग तैयार करेंगे। उन्होंने कई महीनों तक गुजरात में भाजपा के लिए प्रचार करने वाले पंजाब के आप नेताओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह कांग्रेस ही है और सिर्फ कांग्रेस ही भाजपा को कभी भी, कहीं भी हरा सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App