हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को पुलिस पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए आज होंगे सम्मानित

By: Jan 26th, 2023 12:04 am

पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ सिंह ढिल्लों को राष्ट्रपति पुलिस पदक

चंडीगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। घोषित किए गए कुल 14 पदकों में से एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 13 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि अमिताभ सिंह ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।

जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है उनमें सतेंद्र कुमार गुप्ता आईजीपी (करनाल रेंज) करनाल, बी सतीश बालन आईजीपी (एसटीएफ), वीरेंद्र कुमार विज डीसीपी (ईस्ट) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह डीएसपी (सीआईडी) नई दिल्लीए राजकुमार रंगा एसीपी पंचकूला, हरि किशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश कुमार सब-इंस्पेक्टर अंबाला, दिनेश सिंह एसआई प्रथम आईआरबी भोंडसी गुरुग्राम, नरेश कुमार एसआई रोहतक, देवेंद्र कुमार एएसआई पानीपत, राम पाल ईएएसआई (सीआईडी) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ओआरपी एएसआई हिसार, सुनील कुमार हैड कांस्टेबल पंचकूला शामिल हैं।

18 पुलिस अधिकारियों को पुलिस मेडल
पंजाब के 18 पुलिस अधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 15 को पुलिस मेडल और तीन पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें जीएच राव, एडीजीपी (प्रोवी), मोहनीश चावला, आईजीपी (अमृतसर) और श्रीमुक्तसर साहिब के एसपी ओपिंदरजीत सिंह घुमन का नाम शामिल है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App