प्रदेश में इस साल रिटायर होंगे 380 प्रिंसीपल, सबसे अधिक 31 मार्च को 58 प्रिंसीपल होने हैं रिटायर

By: Jan 12th, 2023 12:07 am

शिमला – प्रदेश में इस साल शिक्षा विभाग के 380 प्रिंसीपल रिटायर होंगे। सबसे अधिक 31 मार्च को 58 प्रिंसीपल रिटायर होने हैं। शिक्षा विभाग की ओर से प्रिंसीपल की रिटायरमेंट के आदेश जारी किए गए है। वर्ष 2023 में रिटायर होने वाले प्रिंसीपलों की सूची भी शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर उपलोड कर दी गई है। शिक्षा विभाग के सचिव डा. अभिषेक जैन ने 380 प्रिंसीपलों की रिटायरमेंट के आदेश जारी किए हैं। वर्ष 2023 में जनवरी से लेकर दिसंबर माह तक 380 प्रिंसीपल रिटायर होंगे, जिसमें 31 जनवरी को 30 प्रिंसीपल रिटायर होंगे। इसके अलावा 28 फरवरी को 33 प्रिंसीपल रिटायर होंगे। 31 मार्च को 58 प्रिंसीपल रिटायर होंगे। वहीं, 30 अप्रैल को 54 प्रिंसीपल रिटायर होंगे। मई माह में 31 प्रिंसीपल रिटायर होने हैं। इसके अलावा जून में 30 प्रिंसीपल और 31 जुलाई को 17 प्रिंसीपल रिटायर होंगे। इसके अलावा 31 अगस्त को 22 प्रिंसीपल और 30 सिंतबर को 30 प्रिंसीपल रिटायर होने हैं। वहीं अक्तूबर माह में 22 प्रिंसीपल, 30 नवंबर को 26 प्रिंसीपल व 31 दिसंबर को 27 प्रिंसीपल रिटायर होंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App