सुख की सरकार… हमीरपुर में चार लाख चार हजार

By: Jan 26th, 2023 12:55 am

पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सुखाश्रय कोष में जमा हुई राशि; अलग-अलग संगठनों ने दिया दान, जरूरतमंद बच्चों के लिए है योजना
नीलकांत भारद्वाज-हमीरपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू द्वारा गठित 101 करोड़ रुपए के मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर चार लाख चार हजार रुपए की राशि का दान विभिन्न संघों ने किया। सुखाश्रय कोष से जरूरतमंद बच्चों एवं निराश्रित महिलाओं को इंजीनियरिंग कालेज, आईआईआईटी., एनआईटी, आईआईएम, आईआईटी., बहुतकनीकी संस्थानों, नर्सिंग एवं स्नातक महाविद्यालयों आदि में उच्च शिक्षा एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने की सरकार की योजना है। मुख्यमंत्री स्वयं अपना पूरा वेतन सुख-आश्रय सहायता कोष में दे चुके हैं जबकि सभी कांग्रेस विधायकों ने भी इस कोष के लिए एक-एक लाख रुपए का योगदान दिया है।

बुधवार को हमीरपुर में आयोजित राज्यत्व दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्राथमिक सहकारी सभाएं कर्मचारी संघ के जिला प्रधान संजय पटियाल, उपप्रधान संजीव चौहान, प्रदेश महासचिव अशोक शर्मा, नीलम कुमारी, कृष्ण चंद, संतोष ठाकुर, राजेश कुमार, अनिल कुमार, सुनील कुमार सहित अनेक पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को शाल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए गए सुखाश्रय कोष में जिला संघ की ओर से एक लाख 51 हजार रुपए का अंशदान चेक के माध्यम से उन्हें सौंपा। उन्होंने सहकारी सभाओं की समस्याओं बारे ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को दिया। लेक्कचर प्रिंसीपल संघ की ओर से भी सुखाश्रय कोष में एक लाख एक हजार 11 रुपए की राशि भेंट की गई। उधर, राजकीय टीजीटी कला संघ ने मुख्यमंत्री को लाख एक हजार रुपए का डिमांड ड्राफ्ट और 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संघ ने सुख आश्रय कोष में यह राशि दान की है जिसके लिए संघ के करीब 180 शिक्षकों ने आर्थिक सहयोग किया है। मुख्यमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए जिला हमीरपुर निरीक्षण विंग जगदीश कौशल की अगवाई में विभिन्न शिक्षक संघों के अढ़ाई लाख रुपए की राशि का चैक सौंपा।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, महिला विंग प्रभारी रीता बल्याणी, कुल्लू जिलाध्यक्ष सुभाष भारती व जिला सचिव दिनेश शर्मा, सिरमौर जिलाध्यक्ष सीताराम पोजटा व जिला सचिव मनोज शर्मा, कांगड़ा जिलाध्यक्ष संजय चौधरी और जिला सचिव अमृत पाल, हमीरपुर जिलाध्यक्ष संजय वर्मा व महासचिव संजय शर्मा, मंडी जिलाध्यक्ष विजय बरवाल, चंबा जिलाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर व महासचिव महेंद्र ठाकुर, सोलन जिलाध्यक्ष अमित छाबड़ा व जिला सचिव संजीव कुमार, बिलासपुर जिलाध्यक्ष राकेश चौधरी व जिला सचिव पवन शर्मा, लाहुल स्पीति जिलाध्यक्ष रिग्जिन और संघ के 40 पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए सुख आश्रय कोष को सींचा। उधर, पीटीएफ हमीरपुर ने भी 51 हजार रुपए की राशि मुख्यमंत्री सुक्खू को उनके हमीरपुर आगमन सुखाश्रय कोष में भेंट की। इस मौके पर हमीरपुर जिला पीटीएफ के प्रधान रजनीश ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अनाथ बच्चों व एकल बेसहारा नारियों के लिए यह प्रेरणादायक व कल्याणकारी योजना आरंभ करके अपने जनहितैषी होने का प्रमाण दिया है। (एचडीएम)


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App