मूल्यों को भुला देना गणतंत्र के लिए ठीक नहीं

By: Jan 25th, 2023 7:37 pm

हमारे देश में कई राष्ट्रीय पर्व मनाए जाते हैं। उनमें से एक है 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस। 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू हुआ था। इस अवसर पर शत-शत प्रणाम है उन महान शहीद देशभक्तों को जिनकी बदौलत आज हम सभी एक गणतंत्र राज्य में आजादी से रह रहे हैं।

अपनी जान की परवाह किए बगैर इन सभी ने देश पर अपना जीवन कुर्बान कर दिया था। आजाद देश के सत्ताधारी, स्वार्थी राजनेता और नौकरशाही के लालची लोग भूल गए हैं मूल्यों को, तभी तो आज गण और तंत्र के बीच फासला बढ़ता जा रहा है या फिर महात्मा गांधी के सपनों के संविधान को आज कोई पूरा करने वाला नहीं है। आज सबको कुर्सी और धन-दौलत की भूख है। आज आम जन को जरा भी अहसास नहीं होता है कि यह उनका तंत्र है।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App