राजनीति नहीं, देश को जोड़ रहे, राहुल गांधी बोले, कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा को मिल रहा समर्थन

By: Jan 9th, 2023 12:06 am

हरियाणा के समाना में भारत जोड़ो यात्रा पर बोले राहुल गांधी, कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा को मिल रहा समर्थन

चंडीगढ़, ८ जनवरी (टीम)

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने हरियाणा गांव समाना में प्रेस कान्फ्रेंस दौरान कहा कि कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा। राहुल गांधी ने हरियाणा में भी भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिए भरपूर समर्थन के लिए प्रदेश के लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि यात्रा के दौरान हरियाणा के किसानों से हरियाणा की सच्चाई जानने का मौका मिला। राहुल गांधी बोले कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक मकसद से नहीं, लेकिन देश को जोडऩे के मकसद से है। नफरत के माहौल से बाहर निकल देश में आपसी भाईचारा बढ़ाने से है। देशवासियों को सुरक्षित माहौल देने से है। उन्होंने कहा कि बीजेपी आरएसएस फोर्स पूजा की और देश को ले जा रहे हैं। उनका कहना है कि जो उनकी पूजा करेगा उसे ही सम्मान मिलेगा, जबकि कांग्रेस पार्टी ने यही लड़ाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तपस्या का संगठन है। भारत जोड़ो यात्रा पूजा और तपस्या के देश की लड़ाई है, यात्रा में स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस तपस्या का संगठन है।

भारत जोड़ो यात्रा के हर जगह भव्य स्वागत हो रहे हैं, जिससे स्पष्ट है कि देश के लोग सच्चाई को जान चुके हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देश को फोर्स पूजा की ओर ले जा रही है, जबकि भारत देश तपस्या का देश है और यहां हर देशवासी अपने-अपने काम में तरस्या कर रहा है, लेकिन भाजपा सरकार इस तपस्या की इज्जत नहीं कर रही है और यही कारण है कि आज हर कोई निराश है। भाजपा सरकार ने ही देश में नफरत का माहौल पैदा किया है और आज न किसान का सम्मान है और न युवा का सम्मान किया जा रहा। न छोटे दुकानदार का सम्मान है। देश की पूरी अर्थव्यवस्था 4 से पांच लोगों के हाथ में दी हुई है और यही वजह है कि आज देश में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं में निराशा है, किसान परेशान हैं और उद्योग समाप्त हो रहे हैं। गांव समाना में स्टार डिवाइन ढाबे पर पत्रकार वार्ता में राहुल गांधी ने कहा कि उनकी भारत जोड़ों यात्रा देश नफरत के माहौल को बदलने के लिए निकाली जा रही है और वह इसमें कामयाब हो रहे हैं।वह भी लोगों को सच्चाई से रू-ब-रू करवा रहे हैं और यह यात्रा की सफलता है। जहां भी जा रही है और ज्यादा रिस्पांस मिल रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App