Himachal Weather: हिमाचल में कल बारिश-बर्फबारी के आसार

By: Feb 27th, 2023 8:15 pm

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। वहीं एक मार्च को प्रदेश के कई जिलो में बारिश-बर्फबारी व ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने हालांकि सोमवार को भी बारिश बर्फबारी की संभावना जताई थी, लेकिन सोमवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान खाली गया है। सोमवार को प्रदेश में दिनभर धूप खिली रही। धूप खिलने से प्रदेश के तापमान में फिर से बढ़ोत्तरी देखी गई है। ऊना जिला फिर से 32 डिग्री को पार कर गया है। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान भी ऊना जिला में ही दर्ज किया गया है। यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा राजधानी शिमला में अधिकतम तामपान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शिमला के अधिकतम तामपान 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

इसके अलावा सुंदरनगर में 27.0 डिग्री, भुंतर में 24.6 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 13.2 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 25 डिग्री सेल्सियस, नाहन में 25.9 डिग्री सेल्सियस, केलोंग में 4.2 डिग्री सेल्सियस, सोलन में 24 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 15.0 डिग्री सेल्सियस, कांगड़ा में 26.7 डिग्री सेल्सियस, मंडी में 27 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 29 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 26.6 डिग्री सेल्सियस, कुफरी में 11.4 डिग्री सेल्सियस, बरठीं में 28.2 डिग्री सेल्सियस, धौलाकुआं में 26.7 डिग्री सेल्सियस, सिओबाग मे 19.7 और डलहौजी में 13.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App