हिमाचल के जीव-जंतुओं पर सर्वे

By: Feb 20th, 2023 12:01 am

भारतीय वन्य प्राणी सर्वेक्षण विभाग विलुप्त होने वाली प्रजातियों की करेगा खोज

मोहिनी सूद-सोलन

भारतीय वन्य प्राणी सर्वेक्षण विभाग प्रदेश के 10 जिलों में जीव जंतुओं पर सर्वे करेगा। सर्वे के दौरान फसलों व मिट्टी के नीचे पाए जाने वाले जीव जंतुओं के बारे में पता लगाया जाएगा। इसके अलावा कीटनाशकों के प्रयोग से विलुप्त होने वाले जीव जंतुओं की प्रजातियों का पता लगाया जाएगा। प्रदेश में पहली बार इस प्रकार का सर्वे किया जा रहा है। विभाग की ओर से 600 से 1800 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले जीव जंतुओं का डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। लाहुल स्पीति व किन्नौर जिला को छोडक़र शेष सभी जिलों में विभाग के विज्ञानी व विशेषज्ञ यह सर्वे करेंगे। सर्वे 22 अप्रैल से शुरू होगा व मार्च 2025 तक चलेगा। हिमाचल के अधिकतर क्षेत्रों में गेहंू, मक्की की फसल उगाई जाती है।

इनके अलावा टमाटर, लहसुन, मटर, टमाटर, आलू, धान की खेती भी की जाती है। इन फसलों में पाए जाने वाले जीव जंतुओं का पता लगाया जाएगा। इनके अलावा मिट्टी के नीचे रहने वाले केंचुओं, स्तनधारी जीवों का भी डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है। सर्वे में पता लगाया जाएगा कि कितने प्रकार के जीव इन फसलों पर निर्भर रहते हैं। यह सर्वे बागीचों में भी होगा। सोलन के वन्य प्राणी सर्वेक्षण प्रभारी विभाग डा. अवतार कौर सिद्धू ने बताया कि सर्वे 22 अप्रैल से शुरू होगा जो कि मार्च 2025 तक चलेगा। सर्वे पूरा होने के बाद रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि फसलों में कितने प्रकार के जीव जंतु पाए जाते हैं। मिट्टी के नीचे कौन-कौन से जीव फसलों के साथ रहते हैं, इन सबका गहनता से अध्ययन होगा। एचडीएम


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App