बजट आया, खुशियां लाया

By: Mar 18th, 2023 12:45 am

मुख्यमंत्री सुखविंदर ङ्क्षसह सुक्खू ने बजट में रखा हर वर्ग का ख्याल, लोगों में खुशी की लहर

दिव्य हिमाचल ब्यूरो- ऊना
कांग्रेस जिला महासचिव ऊना प्रवीण दुआ ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए अपने पहले बजट को ऐतिहासिक करार दिया। प्रवीण दुआ ने बताया कि सुक्खू ने अपने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। खास कर विधवा, अनाथ व दिव्यांगों को हर संभव सहायता देने की कोशिश की गई है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैरा वर्कर्स के साथ-साथ पंचायत प्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाने की बात कही। विधवा पेंशन के लिए आयु सीमा खत्म करने की घोषणा की गई। दिव्यांगजनों को भी लाभ दिया जाएगा। 40 हजार लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा की गई। पहले चरण में प्रदेश की 2 लाख 31 हजार महिलाओं को 15 सौ रुपए प्रति माह दिए जाएंगे। विधवा व एकल नारी आवास योजना शुरू होगी। इसके तहत 7 हजार महिलाओं को डेढ़ लाख की राशि आवास के लिए दी जाएगी। बिजली पानी भी नि:शुल्क दिया जाएगा। 20 हजार मेधावी छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए 25 हजार सबसिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मछली पालन के लिए तालाब निर्माण के लिए 80 फीसदी सबसिडी दी जाएगी। मनरेगा दिहाड़ी को बढ़ाकर 240 रुपए की घोषणा की गई है। बजट से लोगों में खुशी की लहर।

सीएम का पहला बजट आम जनता का बजट
हमीरपुर। सुख की सरकार द्वारा पहला बजट आम जनता का बजट है। यह बात जारी प्रेस वार्ता में असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने कही। राणा ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने आम जनता के लिए बजट पेश कर विकास की नई इबारत की नींव रखी है। राजीव राणा ने कहा कि आम साधारण परिवार से निकले हुए व्यक्ति द्वारा मुख्यमंत्री के तौर पर बजट पेश किया जाना हिमाचल के आम जनता के लिए गौरव की बात है।

बजट कांग्रेस के चुनावी घोषण पत्र जैसा ही
गगरेट। पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट को निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि बजट में कहीं भी पूर्व सरकार के समय में खुले संस्थानों को दोबारा खोलने का कहीं जिक्र नहीं है और जिन योजनाओं को शुरू करने का ऐलान भी किया गया है उनके लिए पैसा कहां से आएगा इसका भी कहीं उल्लेख नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा पेश किए गए बजट को कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र जैसा ही बताया है।

सरकार का बजट दिशाहीन करार
ऊना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा पेश बजट को दिशाहीन करार दिया है। शुक्रवार को ऊना में जारी एक वक्तव्य सुमीत शर्मा ने कहा कि बजट मेें प्रदेश के आम जनमानस के लिए कोई भी हितकारी योजना नहीं है और न ही कुशल वित्तीय प्रबंधन ककोबखिन परिभाषित किया गया है। सुमित शर्मा ने बताया कि यह बजट प्रदेश के गरीब, किसान-बागवान,महिला, युवा विरोधी है। यह बजट मात्र आंकड़ों का मायाजाल है और प्रदेश के भोले वाले लोगों को भ्रमित करने वाला बजट है। इस बजट में मात्र संभावित आंकड़े ही दर्शाए गए हैं लेकिन उन आंकड़ों को धरातल पर अक्षरश लागू करने के लिए सरकार के पास कोई पुख्ता योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में मात्र 1100 करोड़ से अधिक का यह बजट 53413 करोड का दर्शाया गया है। जिसमें अगले वित्तीय वर्ष के अंदर संभावित राजस्व प्राप्तियां 37999 करोड़ की होंगी और संभावित राजस्व खर्च 42704 करोड़ का बताया गया है। इस प्रकार सम्भावित कुल राजस्व घाटा 9900 करोड़ का होगा। सुमित शर्मा ने बताया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार के बजट के अंदर पूर्व की जयराम सरकार की उन जनहितकारी योजनाओं की कोई चर्चा नहीं कि गयी है और न ही वित्तीय प्रबंधन दर्शाया गया है लगता है उन योजनाओं को विराम लगाने की तैयारी में है यह सुक्खू सरकार। उन्होंने बताया कि सहारा योजना योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा योजना, गृहिणी सुविधा योजना इत्यादि के बारे में कोई वित्तीय बजट में जिक्र नहीं है।

मिठाइयां बांटी
दौलतपुर चौक। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के पिरथीपुर रोड़ में स्थित कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की शाखा में बैंक के 104वें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस में शाखा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। जबकि इस मौके पर शाखा मैनेजर समर विजय सिंह एवं बैंक कर्मियों द्वारा बैंक में आए ग्राहकों को मिठाई, फल व टॉफियां बाटीं गई। इस मौके पर शाखा मैनेजर समर विजय सिंह ने कांगड़ा बैंक के 104वें वर्ष में प्रवेश के पावन अवसर पर कांगड़ा बैंक परिवार के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई। उन्होंने ग्राहकों का आभार व्यक्त किया करते हुए बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 17 मार्च 1920 में केसीसी बैंक की स्थापना हुई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App