होली में जमकर उड़े रंग… महिला दिवस पर बधाई

By: Mar 8th, 2023 12:19 am

चंदोल में महिला मंडल भवन को विधायक ने दिए पांच लाख

नगर संवाददाता-राजगढ़
आज की बेटी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, बल्कि समाज में ऐसे वातावरण को तैयार करने की जरूरत है, ताकि महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस न करें। आज कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं की भागीदारी न हो। यह बात पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने राजगढ़ के चंदोल में महिला मंडल द्वारा आयोजित महिला दिवस में बतौर मुख्यातिथि शामिल होते हुए कही।

उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश की विधानसभा में वह अकेली महिला हैं और पूरे प्रदेश की महिलाओं की आवाज को विधानसभा में बुलंद करेंगी। उन्होंने चंदोल में महिला मंडल भवन के लिए पांच लाख देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त विभिन्न महिला मंडलों व स्वयं सहायता समूहों को 10-10 हजार की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की गई। इस अवसर पर महिला मंडलों द्वारा कबड्डी, रस्साकशी आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विधायक ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App