कांग्रेस ने महिलाओं के हित में किए काम

By: Mar 8th, 2023 12:17 am

अंबेडकर भवन धमरोल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बोले विधायक सुरेश कुमार

निजी संवाददाता-भोरंज
भोरंज विधानसभा के अंतर्गत अंबेडकर भवन धमरोल में महिलाओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर भोरंज विधायक सुरेश कुमार मुख्यातिधि के रूप में उपस्थित रहे। इसमें महिलाओं ने रस्साकशी, नींबू दौड़, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिताएं और कई किस्म की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई।

प्रतियोगिता में जीते हुए खिलाडिय़ों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं में सरोज कुमार, रीता, निर्मला, रानी देवी ने भी अपने विचार साझा किए। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि जब-जब प्रदेश व देश में कांग्रेस की सरकार बनी है, महिलाओं के हित में कार्य हुए हैं। इस मौके पर सीडीपीओ भोरंज जीतराम चौधरी, तहसीलदार राहुल शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, रोशन लाल, तहसील कल्याण अधिकारी बलदेव चंदेल, पर्यवेक्षक रवि कुमार, पर्यवेक्षक अभिषेक ठाकुर इत्यादि लोग उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App