प्रदेश भर में अडानी के खिलाफ गरजी कांग्रेस

By: Mar 10th, 2023 12:04 am

भ्रष्टाचार के विरोध में सभी ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला

स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को प्रदेश भर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अडानी के भ्रष्टाचार विरोध में सभी ब्लॉकों में एसबीआई व एलआईसी के आगे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र की मोदी सरकार ने अडानी को देश को लूटने की आजादी दे रखी है। यही बजह है कि संसद के अंदर या बाहर भी अडानी के किसी भी मसले पर कोई भी स्पष्टीकरण तक नही दिया जा रहा है। उनका कहना है कि अडानी की वजह से आज देश के बैंकों व एलआईसी का करोड़ों रुपए डूब गया है। शिमला में आज एसबीआई की मुख्य शाखा के आगे प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व अडानी के खिलाफ जबरदस्त नारे बाजी की।

शिमला में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के साथ खिलवाड़ नही होने देगी। न्होंने कहा कि संसद के अंदर उनके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने जब इस बारे सवाल किया तो प्रधानमंत्री ने इस पर खामोशी ओड़ ली, यहां तक कि सरकार के इशारे पर इन प्रश्नों को उन्हें सदन की कार्रवाई से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र का अपमान ही नही संसद की मर्यादाओं को भी तार तार किया जा रहा हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आंनद कौशल, सचिव राजेश वर्मा, नीरज बक्शी, जीतराम पवंर, जैनी प्रेम, ऊमा वर्मा, कृष्णा जरयाल, प्रभा वर्मा, कमलेश शर्मा, अमित सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App