पेंशन बहाली की एसओपी जारी कर होली की खुशियां हुईं दोगुनी

By: Mar 8th, 2023 12:17 am

कर्मचारियों ने होली पर्व पर एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मनाया पर्व, प्रदेश सरकार ने आने वाली पीढ़ी का भविष्य किया बेहतर

कार्यालय संवाददाता-मंडी
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ खंड औट के सदस्यों ने मंगलवार को होली के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के तमाम कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली के अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। पदाधिकारियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार का दिल की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद किया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने प्रदेश के एक लाख 36 हजार कर्मचारियों के बुढ़ापे को सुरक्षित करते हुए 20 वर्ष बाद पुरानी पेंशन बहाल की है। इस अवसर पर खंड औट के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महासचिव लाभ सिंह वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ललित शर्मा, जिला प्रवक्ता मोहन सिंह सकलानी, फतेह सिंह, अनीता शर्मा, सुरेश कुमार, मनोज शर्मा, मनोज ठाकुर कोषाध्यक्ष, विनोद ठाकुर, वेदव्यास, किरण देवी प्रधान महिला मोर्चा, सुधा शर्मा, अरुण वर्मा, नीलमणी, बालम राम वर्मा, हेमंत कुमार, नरेश ठाकुर, गुलाब सिंह, ललित ठाकुर, टेक सिंह, कन्हैया लाल, भादर सिंह, प्रताप सिंह आदि अन्य कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार का आभार प्रकट करते हुए होली के इस अवसर पर प्रदेश के कर्मचारियों के परिवारों की खुशी को दोगुना किया ।

इस ऐतिहासिक कार्य हेतु खंड औट के तमाम कर्मचारी परिवार सहित हिमाचल प्रदेश सरकार के हमेशा अभारी रहेंगे । उल्लेखनीय है कि वर्तमान सरकार ने कर्मचारियों के बुढ़ापे की चिंता करते हुए और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया है। यहां एक ऐतिहासिक कदम है और उम्मीद जताई है कि जल्दी ही इसी माह मानक संचालन प्रक्रिया पुरानी पेंशन बहाली की जारी करके कर्मचारियों का सामान्य भविष्य निधि खाता खोलकर कटौती शुरू हो जाएगी। महासंघ के जिला प्रवक्ता मोहन सिंह सकलानी ने कहा कि इस वर्ष तीन मार्च को प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली संबंधित एसओपी को मंजूरी देकर कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों का बुढ़ापा सुरक्षित करके उन्हें जहां आर्थिक रूप से सुरक्षित किया हैं। वहीं उनका आत्मसम्मान उन्हें वापस लौट आया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी भविष्य में प्रदेश में आने वाली हर चुनौती का सामना करने के लिए हमेशा सरकार के साथ खड़ा है और प्रदेश की प्रगति के लिए कर्मचारी अपना हर संभव प्रयास हमेशा करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जहां पुरानी पेंशन बहाली से 136000 कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वहीं भविष्य में युवाओं का सरकारी क्षेत्र में आने के लिए भी उन्हें प्रेरणा मिलेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App