अगर सफल होना चाहते हैं तो खुद को जानिए

By: Mar 20th, 2023 12:02 am

डॉ. अजय अग्रवाल

सफलता एक स्वभाविक प्रवृत्ति है। अगर सफलता की प्रवृत्ति नहीं होती तो पौधे या जानवर नहीं होते। वे लोग स्वभाविक रूप से इस प्रवृत्ति संग पैदा होते हैं। प्रबल इच्छा के साथ आगे ब़ढ़ते हैं और जो चाहते हैं वह प्राप्त करते हैं। तथापि कुछ लोग असफल हो जाते हैं। क्यों जबकि प्रकृति उन्हें सफलता के लिए प्रेरित करती है। इसका जवाब है कि लोग असफल तभी होते हैं, जबकि अपने स्वभाविक सफलता की प्रवृत्ति जो उनके साथ जन्म से होती है उसका उपयोग नहीं करते हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे राजनीतिज्ञ लोगों से लेकर मनोरंजन के दुनिया के साथ सफल बिजनेसमैन जैसे सबसे अधिक सफल लोगों से मिलने का मौका प्राप्त हुआ तथा मैंने पाया है कि इन लोगों में अधिकांश का कॉलेज में शिक्षा अधिक नहीं थी, लेकिन जब मैने नजदीक से देखा और अध्ययन किया तो पाया वह लोग जनसंपर्क पीआर जैसा कोई विषय है। इसको लेकर संभवत: अधिक जागरूक नहीं है, लेकिन इसका उपयोग उच्च स्तर पर करते हैं। इसलिए पीआर जीवन में सफलता पाने का सबसे बड़ा माध्यम है तथा अवचेतन रूप से हम लोग इससे जुड़े हुए हंै तथा आप कल्पना करिए कि उपयोग करने पर क्या हो सकता है।

जो लोग अपनी क्षमता के अनुसार पूरी तरह से सफल नहीं हो पाते हैंए हमेशा दोषारोप करते हैं, हो सकता है । उनमें कुछ अपंग हों। सभी के अंदर होता है, लेकिन कुछ लोग अधिक प्रयास करने के साथ दूर कर लेते हैं तथा अन्य के मुकाबले अधिक पावरफुल बन जाते हैं। वास्तव में या काल्पनिक, शारीरिक, मानसिक या वित्तीय रूप से अपगंता हम सभी में होता है। होसकता है कि आपकी स्कूली शिक्षा अधिक नहीं हुआ है और आप गरीब है, अगर आप इस प्रकार के हैं, तो आप हेनरी फोर्ड के बारे में जानिए। आपइतिहास मे जाइए और उनको पढिए तो पाइएगा कि कैसे उन्होंने अपने जीवनमें इतनी बड़ी सफलता को प्राप्त किया। कोई भी आपके सफलता में आगे नहीं आ सकता है, केवल आगे बढऩा होता है। अमर संगीतकार सिम्फोनीबीथोवन बहरे थे तथा जोन ऑफ आर्क अशिक्षित गरीब किसान थी, जो बाद में फ्रांस की हीरोइन हुई। यह भली-भांति समझ लीजिए सफलता सभी के लिए है।

मुझ पर विश्वास कीजिए कि जो आप पाना चाहते हैं वह सरल औरआसान है। इसमें किस भी प्रकार की परेशानी एव कम्पलिकेशंस नहीं है। कोई भी इसे कर सकता है। सर्वप्रथम आपको यह जानने की आवश्यकता होती है कि वास्तव में आप चाहते क्या हंै। आप अपने जीवन की मंजिल मेंक्या पाना चाहते हैं। क्या आपके जीवन का लक्ष्य है। आपका अगर लक्ष्य नहीं है, तो आप निशाना नहीं लगा सकते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App