रिकांगपिओ में किन्नौर कांग्रेस का हल्ला बोल

By: Mar 10th, 2023 12:55 am

कांग्रेस ने रैली में जमकर लगाए नारे, एसबीआई बैंक के बाहर दिया धरना , अडानी के मसले पर घेरी केंद्र सरकार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो -रिकांगपिओ
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर किन्नौर कांग्रेस ने एक बार फिर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में रिकांगपिओ में सडक़ों पर उतर कर केंद्र सरकार व अडानी समूह के खिलाफ हल्ला बोला। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिकांगपिओ में रैली निकाली व एसबीआई बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि अडानी समूह के जिस तरह शेयर घोटाले हुए उस पर प्रधानमंत्री चुप्पी साधी है। जब संसद में राहुल गांधी अदानी बारे प्रश्न पूछते है सीधा जबाब नही मिलता। इस से साफ जाहिर है कि मोदी का आशीर्वाद अदानी पर है। इस के विरोध में विरोध प्रदर्शन किया गया जो आगे भी जारी रहेगी।

किन्नौर कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 20 मार्च से
रिकांगपिओ। जिला किन्नौर में 20 मार्च से किन्नौर कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि प्रदेश मे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू हुआ है। किन्नौर में भी यह अभियान लांच किया गया लेकिन खराब मौसम के चलते प्रदेश कांग्रेस कमेरी की ओर से किन्नौर में अभियान को लेकर छूट दी गई।नेगी ने कहा कि जिला में यह अभियान अब 20 मार्च से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 मार्च को निचार खंड 21 मार्च को कल्पा खंड व 22मार्च को पूह खंड में अभियान चलेगा। कल्पाए पूह और निचार के कांग्रेस पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता व अभी अग्रिम संगठन इस अभियान में शामिल होंगे। नेगी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बाद राहुल गांधी का भारत जोड़ो के सफल आयोजन के संदेश को लेकर कार्यकर्ता घर घर जाएंगे जो 15अपैल तक अभियान को पूरा किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App