मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति का फैसला सराहनीय

By: Mar 4th, 2023 12:05 am

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जितनी भी सराहना की जाए, वह कम होगी। इसका लाभ निश्चित रूप से देश को मिलेगा क्योंकि आज के बाद पिंक एंड चूज की प्रथा के माध्यम से जो सरकारें स्वायत्त संस्थाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करने की चेष्टा रखती थीं, उनके कारनामों पर विराम लग जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने एकदम सही कहा है कि चुनाव आयोग को संविधान के प्रावधानों का निष्पक्ष रूप से पालन करना चाहिए, लोकतंत्र का भविष्य चुनाव आयोग के हाथों में है। देश की न्यायपालिका संविधान की रक्षक होने के साथ-साथ मौलिक अधिकारो की रक्षा करती है। देश की जनता को न्यायपालिका पर अटूट विश्वास है और जनता उम्मीद करती है कि मनमर्जी की नियुक्तियों पर अंकुश लगना चाहिए।

-रूप सिंह नेगी, सोलन


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App