बीच कोर्फबाल विश्व कप में खेलेंगे दो हिमाचली, विशाल, यामिनी भारतीय टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

By: Mar 29th, 2023 12:06 am

सरकारघाट के विशाल, रामपुर की यामिनी भारतीय टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

निजी संवाददाता—भोरंज

अंतरराष्ट्रीय बीच कोर्फबाल विश्वकप थाईलैंड के पट्टाया शहर में पांच से सात मई तक आयोजित की जाएगी। इसमें हिमाचल के दो खिलाड़ी विशाल शर्मा और यामिनी ढिल्लो का भारतीय टीम के लिए चयन हुआ है। इसकी जानकारी अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ ने प्रदेश कोर्फबाल संघ को लिखित रूप में दी है। प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि सरकाघाट के विशाल शर्मा दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय बीच कोर्फबाल विश्वकप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगा। वर्ष 2022 में भी विशाल शर्मा भारतीय टीम के कप्तान रह चुके हैं। विशाल इन दिनों शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन में पीएचडी कर रहे हैं तथा विश्वविद्यालय में कोर्फबाल खेल के कोच भी हंै। उनके अलावा शिमला के रामपुर बुशहर की 21 वर्षीय यामिनी ढिल्लों भी शूलनी विश्वविद्यालय सोलन में बायोटेक्नोलॉजी की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। वह भी भारतीय टीम के लिए चयनित हुई हैं। ढिल्लों के पिता अशोक कुमार और माता अरुणा भी बेटी के चयन को लेकर बेहद खुश हंै। हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के प्रदेश प्रेस सचिव पवन रांगड़ा व अंतरराष्ट्रीय विनोद ठाकुर भी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App