चंडीगढ़ में जल संरक्षण के दावे हवा, कांग्रेस अध्यक्ष ने एमसी आफिस में पानी की बर्बादी पर घेरे मेयर

By: Apr 30th, 2023 12:03 am

दीपा दुबे का सवाल, मेयर अनूप गुप्ता का भी चालान काटेंगे अधिकारी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़
चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने बताया कि शहर भर में पिछले कुछ दिनों से नगर निगम और नगर निगम के अधिकारी जल संरक्षण पर चंडीगढ़ के नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं । दीपा ने कहा कि वह शहरवासियों के लिए सराहनीय कदम है कि जल संरक्षण शहर में होना चाहिए और शहर के वासियों को जल को व्यर्थ नहीं करना चाहिए। चंडीगढ़ नगर निगम शहर में जो भी नागरिक जल का गलत इस्तेमाल कर रहा है या ज्यादा इस्तेमाल समयसीमा से बाहर कर रहा है, उसका नगर निगम के अधिकारी चालान काट रहे हैं और शहर भर में पिछले दिनों में अनगिनत चालान चंडीगढ़ के नागरिकों के हुए हैं जिसमें बीते ही दिन एक सरकारी स्कूल का भी जल को बर्बाद करने पर चालान हुआ है।

दीपा दुबे ने नगर निगम के अधिकारियों से यह सवाल किया है कि शहर भर में तो जो नागरिक पानी का व्यर्थ इस्तेमाल कर रहा है उस के चालान काटे जा रहे हैं, लेकिन क्या नगर निगम के अधिकारी अब नगर निगम दफ्तर में पानी का व्यर्थ इस्तेमाल दोपहर के 12:00 बजे कर रहे थे, तो क्या चंडीगढ़ के मेयर अनूप गुप्ता का भी चालान नगर निगम के अधिकारी पानी व्यर्थ करने पर काटेंगे क्या। नगर निगम के अधिकारी शहर भर में चालान काट रहे हैं, लेकिन अब देखना होगा कि नगर निगम के अधिकारी क्या शहर के मेयर अनूप गुप्ता का जल की बर्बादी पर चालान काटते हैं यह सिर्फ जल संरक्षण आम जनता के लिए है वीआइपीओ के लिए न कोई जल सरक्षण है और ना ही उन पर कोई नगर निगम पानी व्यर्थ करने पर चालान करता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App