राष्ट्रपति की एमर्जेंसी ड्यूटी पर तैनात एएसआई की मौत

By: Apr 21st, 2023 12:02 am

सोलन में विश्राम गृह की छत से गिरकर बने काल का ग्रास

निजी संवाददाता — सोलन

सोलन के चंबाघाट स्थित लोक निर्माण विभाग के नए विश्राम गृह में राष्ट्रपति की एमर्जेंसी ड्यूटी पर तैनात एएसआई की गुरुवार को गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एएसआई विनोद भागटा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह की छत पर चढक़र सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया और नीचे जा गिरे व घायल हो गए। उन्हें जल्द क्षेत्रीय अस्पताल सोलन उपचार के लिए पहुंचाया गया, जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। एएसआई भागटा जिला शिमला के कोटलु कसार गांव के रहने वाले थे। वह 46 वर्ष के थे। वह पत्नी के अलावा दो पुत्रों को पीछे छोड़ गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा ने बताया कि एएसआई विनोद भागटा ड्यूटी पर तैनात थे व सुरक्षा का जायजा ले रहे थे। इस दौरान पैर फिसलने से उनकी मौत हो गई। हाल ही में एएसआई विनोद भागटा को हिमाचल दिवस पर उनकी उत्कृष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App