अमरीका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, अब मेने शहर में फायरिंग, 4 की मौत, 3 घायल

By: Apr 19th, 2023 10:45 am

वाशिंगटन। अमरीका के मेने प्रांत में गोलीबारी की दो अलग अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस को बॉडॉइन के एक घर में बुलाया गया था, जहां उन्होंने कहा कि चार लोग मृत पाए गए हैं। इसके तुरंत बाद, यारमाउथ में अंतरराज्यीय मार्ग 295 पर कथित तौर पर गोलियां चलीं, जिसमें तीन लोग घायल हो गए ये सभी लोग वाहनों के अंदर थे।

इस सिलसिल में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। मेने राज्य पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों घटनाएं गोलीबारी संबंधित थी, लेकिन दोनो घटनाओं का मकसद साफ नहीं हो पाया है। मेने के गवर्नर जेनेट मिल्स ने मंगलवार दोपहर ट्वीट किया कि वह हैरान और बेहद दुखी हैं। मिल्स ने लिखा, कि हिंसा की ऐसी घटनाएं, जिनका हमने आज अनुभव किया है, हमारे राज्य और हमारे समुदायों को अंदर तक झकझोर कर रख देती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App