महापुरुषों का अनुसरण करें….

By: Apr 14th, 2023 12:05 am

भारत में बहुत से महापुरुष हुए। इन महापुरुषों ने भारत को ही नहीं, बल्कि दुनिया को अच्छे मार्ग पर ले जाने के लिए बहुत से काम किए और दुनिया के लिए प्ररेक बनें। देश के महापुुरुषों में एक महापुरुष थे डा. भीमराव अंबेडकर। भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में हुआ था। यह समाज सुधारक व अर्थशास्त्री भी थे। इन्होंने जातपात और छुआछूत कुरीतियों को दूर करने के लिए भी काम किया था। इन्होंने कहा था कि अगर देश की विभिन्न जातियां एक-दूसरे से लड़ती रहेंगी तो हमारा देश कभी एकजुट नहीं हो सकता। अगर हम सभी एकता भरा आधुनिक भारत चाहते हैं तो सभी धर्मशास्त्रों की संप्रभुता का अंत होना चाहिए। आज भारत के बहुत से लोग उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना भूल गए हैं। हमें महापुरुषों का अनुसरण करना होगा।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App