पूर्व सीएम की चार मई को अंतिम अरदास

By: Apr 29th, 2023 12:02 am

संस्कार के बाद इकट्ठी की अस्थियां, भावुक हुए सुखबीर बादल

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की शुक्रवार को अस्थियां इकट्ठी की गईं, जिसमें अकाली दल के अलावा पंथक संगठनों के मुखी भी पहुंचे। इस दौरान स्वर्गीय प्रकाश सिंह बदल के पुत्र सुखबीर बादल भावुक हो गए। उन्हें मनप्रीत बादल ने संभाला। पूर्व सीएम की अंतिम अरदास उन्हीं के गांव बादल में चार मई को होगी। गौरतलब है कि 25 अप्रैल की शाम प्रकाश सिंह बादल का अस्पताल में इलाज के दौरान देहांत हो गया था। बीते दिन ही उनका अंतिम संस्कार उन्हीं के गांव बादल में किया गया। आज सुबह अस्थियों को इकट्ठा किया गया, जिसके बाद उनकी अंतिम अरदास गांव बादल में चार मई को करने पर भी विचार किया गया। शुक्रवार सुबह प्रकाश सिंह बादल की अस्थियों को एकत्रित करने के लिए पंथ की महान हस्तियों के अलावा अकाली दल के नेता भी पहुंचे। भावुक सुखबीर बादल को चचेरे भाई पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने संभाला। अनुष्ठान में भाग लेने के लिए दमदामी टक्साल के प्रमुख बाबा हरनाम सिंह खालसा, पूर्व जत्थेदार अकाल तख्त साहिब ज्ञानी गुरबचन सिंह व संत रंजीत सिंह सेवा पंथी, रिश्तेदार, पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App